भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बीआर गवई ने शनिवार को नागपुर में शतरंज विश्व कप विजेता दिव्या देशमुख से उनके घर पर मुलाकात की और उन्हें जीत की बधाई दी। सीजेआई ने कहा कि उनके पिता और दिव्या के दादा डॉ केजी देशमुख दोनों करीबी मित्र थे। बकौल सीजेआई, यह मुलाकात उनके लिए पुरानी यादों को ताज़ा करने जैसा है।