कांग्रेस सांसद और भारतीय प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्वकर्ता शशि थरूर ने पाकिस्तानी नेता बिलावल भुट्टो को लेकर कहा है, "मैं जानता हूं कि उनकी मां को आतंकवादियों ने मारा था। उनके प्रति मेरी सहानभुति है।" थरूर ने आगे कहा, "लेकिन आप अपने घर के पीछे सांप पाल कर यह कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि वह सिर्फ आपके पड़ोसियों को डसेगा।"