उनके साथ अन्याय नहीं हुआ, उन्होंने अन्याय किया: अविमुक्तेश्वरानंद पर रामभद्राचार्य
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को माघ मेला (प्रयागराज) में रथ से संगम जाने से रोके जाने के विवाद पर आध्यात्मिक गुरु जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा है, "उनके साथ अन्याय नहीं हुआ...बल्कि उन्होंने अन्याय किया है।" उन्होंने कहा, "नियम है कि रथ से गंगा घाट नहीं जा सकते...हम भी संगम पैदल जाते हैं...यूपी सरकार ने उन्हें जो नोटिस दिया है...वह बिल्कुल सही है।"