उनका कोई विकल्प नहीं है: हार्दिक को टी20 विश्व कप टीम का उप-कप्तान बनाए जाने पर अगरकर

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टी20 विश्व कप-2024 के लिए ऑल-राउंडर हार्दिक पंड्या को भारतीय टीम का उप-कप्तान बनाए जाने को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि इस समय एक क्रिकेटर के रूप में हार्दिक जो चीज़ें कर सकते हैं...उनका कोई विकल्प है। वह जैसे गेंदबाज़ी करते हैं उससे...संतुलन बना रहता है।"