राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म विभूषण से सम्मानित कथक डांसर पंडित बिरजू महाराज के निधन पर ट्वीट किया है, "उनका निधन...एक युग के अंत का प्रतीक है। इससे भारतीय संगीत और सांस्कृतिक क्षेत्र में एक गहरा खालीपन आ जाएगा।" वहीं, उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा, "अपनी अनूठी शैली से...विश्व प्रसिद्ध कथक प्रतिपादक दुनिया भर में...एक संस्था और प्रेरणा थे।"