प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को जलियांवाला बाग हत्याकांड के 103-वर्ष पूरे होने पर नरसंहार में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, "उनका अतुलनीय साहस और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।" वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, "विदेशी शासन की निर्ममता...के प्रतीक जलियांवाला बाग नरसंहार के...अमर बलिदानियों के साहस...को नमन करता हूं।"