प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विस ओपन 2022 का खिताब जीतने पर भारतीय शटलर पी.वी. सिंधु को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "उनकी उपलब्धियां भारत के युवाओं को प्रेरित करती हैं...उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।" गौरतलब है कि सिंधु से पहले साइना नेहवाल 2011 में इस टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं।