जेट एयरवेज़ के फाउंडर नरेश गोयल के वकील हरीश साल्वे ने बॉम्बे हाईकोर्ट से मानवीय आधार पर उन्हें अंतरिम ज़मानत देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा, "गोयल को बताया गया है कि उनकी पत्नी के पास जीने के लिए सिर्फ 6 महीने बचे हैं।" गोयल ने कहा था कि वह और उनकी पत्नी टर्मिनल कैंसर से जूझ रहे हैं।