वैष्णो देवी (जम्मू-कश्मीर) में शनिवार सुबह मची भगदड़ में मारे गए 30-वर्षीय डॉक्टर अरुण सिंह के पिता सत्य प्रकाश ने कहा कि अरुण की शादी को अभी एक महीना ही हुआ था और वह अपने परिवार में पहले डॉक्टर थे। पत्नी और दोस्तों के साथ वैष्णो देवी गए गोरखपुर निवासी अरुण ने गुरुवार को अपने पिता से बात की थी।