राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है, "राजू श्रीवास्तव जी का असामयिक निधन बेहद दुखद है...उनके चलते भारत में हास्य के मंचन को नई पहचान मिली।" राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, "अपने हास्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने की उनमें विलक्षण प्रतिभा थी...उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ मेरी शोक संवेदनाएं हैं।"