पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय के निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि वह महान व सुंदर महिला थीं और उनके जैसा कोई नहीं था। उन्होंने कहा, "मैं और मेलानिया....महारानी के साथ बिताए समय को हमेशा संजोकर रखेंगे और उनकी उदार दोस्ती, समझदारी और उनके शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर को कभी नहीं भूलेंगे।"