उन्मुक्त ने 28 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट से लिया संन्यास, यूएस के लिए खेलना चाहते हैं

उन्मुक्त चंद ने 28 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और वह अमेरिका की नैशनल टीम का प्रतिनिधित्व करने के उद्देश्य से अमेरिका में क्रिकेट खेलना चाहते हैं। 2012 में अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रहे उन्मुक्त ने कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में चीज़ें आसान नहीं रही और मौके नहीं मिले।