उन्हें पता है नहीं जीतेंगे इसलिए भारत के लिए कैंपेन करने का फैसला किया?: इमरान की पूर्व पत्नी

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा भारत की तारीफ करने के बाद उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान ने कहा है, "उन्हें पता है...वह दोबारा नहीं जीत सकते इसलिए उन्होंने भारत के लिए कैंपेन करने का फैसला किया? अचानक खुद्दार कौम!" इमरान ने कहा था, "भारतीय खुद्दार कौम हैं...किसी भी सुपर पावर की ज़ुर्रत नहीं है कि वह वहां अपनी मर्ज़ी थोपे।"