मध्य प्रदेश द्वारा उसकी पहली रणजी ट्रॉफी जीतने के बाद उनके मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित ने बताया है कि उन्होंने टीम के कप्तान आदित्य श्रीवास्तव को शादी के लिए सिर्फ 2-दिन का ब्रेक दिया था। पंडित ने कहा, "शीर्ष पर पहुंचने के लिए त्याग करने पड़ते हैं।" बकौल श्रीवास्तव, "मैं अपनी पत्नी के साथ...10-दिन की छुट्टियों पर भी...नहीं गया हूं।"