inshorts

उन्होंने 2 साल तक यौन संबंध बनाने को कहा था: आईओए अधिकारी को लेकर महिला खिलाड़ी

राष्ट्रीय स्तर की 28-वर्षीय महिला हैंडबॉल खिलाड़ी ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडेय पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। खिलाड़ी के मुताबिक, आनंदेश्वर के कार्यालय जाने पर उन्होंने उनकी जर्सी फाड़ दी थी। बकौल खिलाड़ी, आनंदेश्वर ने कहा था कि अगर वह इंटरनैशनल खिलाड़ी बनना चाहती हैं तो उन्हें उनके साथ 2-साल यौन संबंध बनाने होंगे।