दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स के साथ अपने 'विशेष रिश्ते' का ज़िक्र करते हुए मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ डेवाल्ड ब्रेविस ने कहा है कि उन्होंने अपने अब तक के करियर में 'बड़ी भूमिका' निभाई है। उन्होंने कहा, "वह मुझे छोटी-छोटी चीज़ें सिखाते हैं जिससे बहुत मदद मिलती है।" बकौल ब्रेविस, "मैं सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानता हूं।"