अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन व प्रथम महिला जिल बाइडन ने ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय के निधन पर शोक जताते हुए एक बयान जारी कर कहा, "वह एक महारानी से कहीं ज़्यादा थीं...उन्होंने एक युग को परिभाषित किया।" बयान में कहा गया, "वह (महारानी) 9/11 हमले के बाद हमारे सबसे बुरे दौर में...एकजुट होकर अमेरिका के साथ खड़ी रहीं।"