उन्होंने गलत तरीके से छुआ था: सांसद के बाद पत्रकार ने ब्रिटिश पीएम के पिता पर लगाया आरोप

न्यू स्टेट्समैन की पत्रकार ऐल्ब रे ने बताया है कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के 81-वर्षीय पिता स्टेनली ने 2019 में एक पार्टी में उन्हें गलत तरीके से छुआ था। इससे पहले सांसद कैरोलिन नॉक्स ने कहा था कि स्टेनली ने 2003 में उनके कूल्हों पर मारा था। हालांकि, स्टेनली ने कहा कि उन्हें याद नहीं कि कैरोलिन कौन हैं।