क्रिकेटर-से-कमेंटेटर बने साइमन डूल ने आईपीएल मेगा ऑक्शन में सुरेश रैना के नहीं बिकने पर कहा है, "उन्होंने यूएई में ही...एम.एस. धोनी का भरोसा खो दिया था।" उन्होंने कहा, "जब आप ऐसा करते हैं तो फिर टीम में आपकी वापसी बहुत मुश्किल हो जाती है। वह फिट नहीं हैं और शॉर्ट बॉल के खिलाफ उन्हें दिक्कत होती है।"