inshorts

उन्होंने बात करने के अलावा कुछ नहीं किया: आईपीएल 2021 में मॉर्गन के प्रदर्शन पर सहवाग

आईपीएल 2021 में केकेआर के कप्तान ऑइन मॉर्गन के प्रदर्शन की आलोचना करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा है, "उन्होंने लगातार 20-25 रन भी नहीं बनाए और ज़्यादा योगदान भी नहीं दिया है।" बकौल सहवाग, "मॉर्गन ने बात करने के अलावा कुछ नहीं किया है...लेकिन जब आप कप्तान होते हैं तो आपको रन भी बनाने होते हैं।"