उन्होंने हमेशा धर्म और सत्य के मार्ग पर चलना सिखाया: स्वरूपानंद सरस्वती के निधन पर राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, "द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी के ब्रह्मलीन होने का समाचार दुखद है।" राहुल ने आगे लिखा, "उन्होंने हमेशा धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने का रास्ता दिखाया...ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।"