उप-राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से पूछा कि वह अपने गले के लिए क्या पीते हैं। इस पर खरगे ने कहा, "थोड़ा गर्म पानी पीता हूं और मेरी मां ने मुझे जो दूध पिलाया उसी से चल रहा है अब तक।" धनखड़ ने खरगे से कहा, "आपका गला बहुत मज़बूत है।"