रिपोर्ट्स के मुताबिक, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। पीटीआई की रिपोर्ट में कहा गया कि उन्हें शनिवार रात 2 बजे सीसीयू में भर्ती किया गया। रिपोर्ट में सूत्रों ने कहा कि उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टर उनकी हालत पर नज़र बनाए हुए हैं।