उप-राष्ट्रपति धनखड़ ने राज्यसभा के सभापति के रूप में कार्यभार संभाला, पीएम ने दी बधाई
उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को राज्यसभा के सभापति के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर उन्हें बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मुझे विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन में यह सदन अपनी विरासत को आगे बढ़ाएगा। पीएम ने कहा कि सदन का सौभाग्य है कि उसे धनखड़ जैसा 'ज़मीन से जुड़ा नेतृत्व' मिला है।