उपहार अग्निकांड में महत्वपूर्ण सबूतों से छेड़छाड़ मामले में सुशील व गोपाल अंसल दोषी करार

दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को 1997 के उपहार सिनेमा अग्निकांड में महत्वपूर्ण सबूतों से छेड़छाड़ मामले में रियल एस्टेट कारोबारी सुशील अंसल और गोपाल अंसल समेत उनके 2 कर्मचारियों को दोषी ठहराया। मामले में कोर्ट के एक पूर्व कर्मचारी दिनेश चंद शर्मा को भी दोषी ठहराया गया है। इस अग्निकांड में 59 लोगों की मौत हुई थी।