टार्डिग्रेड्स को दुनिया का सबसे शक्तिशाली जीव माना जाता है। वैज्ञानिक प्रयोग में पाया गया कि टार्डिग्रेड्स ना केवल उबले पानी में जीवित रह सकते हैं बल्कि गहरे समुद्र, बर्फ और घनघोर अंधेरे में भी जीवित रह सकते हैं। इनके 8 पैर होते हैं और भालू की तरह दिखने के चलते इन्हें वॉटर बियर भी कहते हैं।