inshorts

उबर ड्राइवर ने दिल्ली की महिला वकील को मेसेज भेजा, 'जल्दी आओ बाबू'; उन्होंने शेयर किया चैट

दिल्ली-एनसीआर की एक महिला वकील ने दावा किया है कि उसे एक उबर ड्राइवर ने अश्लील मेसेज किए। महिला वकील ने सोशल मीडिया पर चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें लिखा था, "जल्दी आओ बाबू यार, मन हो रहा है।" वकील ने कहा कि उन्होंने बुकिंग कैंसल करते हुए शिकायत दर्ज कराई और उबर ने ड्राइवर को बैन कर दिया।