उबर ने ईंधन की कीमतें बढ़ने के बीच दिल्ली-एनसीआर में 12% बढ़ाया कैब का किराया

उबर ने ईंधन की कीमतें बढ़ने के बीच दिल्ली-एनसीआर में कैब के किराए में 12% वृद्धि करने का एलान किया है। उबर ने आधिकारिक बयान में कहा कि इस कदम का उद्देश्य कैब चालकों को ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के प्रभाव से राहत देना है और कंपनी आगे भी ईंधन की कीमतों पर नज़र रखेगी व ज़रूरी कदम उठाएगी।