उबर ने पाकिस्तान में बंद किया परिचालन

ऑनलाइन कैब सर्विस प्रोवाइडर कंपनी उबर ने पाकिस्तान में अपने परिचालन को पूरी तरह से बंद कर दिया है। पीटीआई-भाषा ने कंपनी के एक प्रवक्ता के हवाले से लिखा, "पाकिस्तान में उनकी सब्सिडियरी कंपनी करीम अपने ऑपरेशन जारी रखेगी।" इससे पहले उबर ने 2022 में कराची, मुल्तान, पेशावर, फैसलाबाद व इस्लामाबाद में अपने परिचालन को बंद किया था।