चीन में जारी उबेर कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल में जापान ने भारतीय महिला टीम को 3-0 से हराया है। सिंगल्स में अश्मिता चलिहा, ईशारानी बरूआ और डबल्स में प्रिया के व श्रुति मिश्रा की भारतीय जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। भारत ने ग्रुप चरण में कनाडा और सिंगापुर को हराकर नॉकआउट के लिए क्वॉलीफाई किया था।