दक्षिणपूर्वी ऑस्ट्रेलिया के पास समुद्र के गहरे पानी में उभरी हुई आंखों वाले जीव को पकड़ा गया है। एक मछुआरे ने इसकी तस्वीर शेयर कर लिखा, "शायद सबसे बदसूरत मछली जो मैंने देखी है। ज़ाहिर तौर पर यह बढ़िया खाना है।" मछुआरे ने बताया कि उसने 1,771 फीट गहरे पानी में जीव को पकड़ा जिसका वज़न करीब 4 किलोग्राम है।