उमंग ऐप पर ट्रेन से जुड़ी शिकायतें कैसे दर्ज करें?
सरकार ने उमंग ऐप से ट्रेन से जुड़ी शिकायतें दर्ज करने का तरीका बताया है। सरकार ने कहा, "उमंग ऐप खोलकर सर्च बॉक्स में ट्रेन कंप्लेंट खोजें और ट्रेन कंप्लेंट विकल्प चुनने पर एक फॉर्म सामने आएगा।" इस फॉर्म में पीएनआर नंबर और शिकायत के टाइप जैसी जानकारी भरनी होती है और अंत में सबमिट पर टैप करना होता है।