ईपीएफओ ने UAN ऐक्टिवेट करवाने की सुविधा को उमंग ऐप पर डाल दिया है। ऐप डाउनलोड कर लॉग-इन करें और ईपीएफओ सर्विस चुनें फिर फेस ऑथेंटिकेशन विकल्प को चुनकर ऑथेंटिकेशन पूरा करें। वेरिफिकेशन सफल होते ही UAN ऐक्टिवेट हो जाएगा और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर कन्फर्मेशन मेसेज आ जाएगा। नए UAN का आवेदन भी उमंग ऐप के ज़रिए करना होगा।