उम्मीद है, फिर से शुरू होगी प्रक्रिया: अमेरिका द्वारा वीज़ा प्रोसेसिंग रोके जाने पर पाकिस्तान
अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा पाकिस्तान समेत 75 देशों के सभी वीज़ा प्रोसेसिंग पर रोक लगाए जाने के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा है, "हम जानकारी जुटाने के लिए अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में हैं। हमें उम्मीद है कि इमिग्रेंट वीज़ा की नियमित प्रक्रिया जल्द ही फिर से शुरू होगी।"