inshorts

उम्मीद है कि आपसी हितों का ध्यान रखा जाएगा: पाक संग सऊदी अरब के समझौते पर भारत

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हुए रक्षा समझौते पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "भारत और सऊदी अरब के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी है जो पिछले कई वर्षों में काफी गहरी हुई है। हम उम्मीद करते हैं कि इस रणनीतिक साझेदारी में आपसी हितों और संवेदनशीलताओं का ध्यान रखा जाएगा।"