उम्मीद है पीएम मोदी 60 दिन के अंदर FTA समझौते पर हस्ताक्षर कर देंगे: न्यूज़ीलैंड के PM

न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने मंगलवार को फिक्की के कार्यक्रम भारत-न्यूज़ीलैंड आर्थिक शिखर सम्मेलन में कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 60 दिन के अंदर मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद करता हूं।" गौरतलब है कि हाल ही में दोनों देशों ने एफटीए के लिए बातचीत बहाल करने की घोषणा की थी।