उम्मीदवार की कमाई ₹50 लाख क्यों न हो, फिर भी उसे OBC कोटे का लाभ मिलता है: दिव्यकीर्ति
शिक्षाविद विकास दिव्यकीर्ति ने ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के विवाद के बीच ओबीसी आरक्षण पर कहा है, "ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर के लिए सिर्फ अभिभावकों की आय जुड़ती है लेकिन ईडब्ल्यूएस में पूरे परिवार की आय देखी जाती है।" उन्होंने कहा, "उम्मीदवार की खुद की कमाई ₹50 लाख/माह क्यों न हो...फिर भी उसे ओबीसी आरक्षण का लाभ मिलता है।"