उम्र के साथ याददाश्त में गिरावट पूरे दिमाग के संरचनात्मक बदलावों से है जुड़ी: स्टडी
'नेचर कम्युनिकेशंस' में प्रकाशित एक इंटरनैशनल स्टडी के अनुसार, उम्र के साथ याददाश्त में गिरावट किसी एक दिमागी हिस्से या जीन से नहीं बल्कि पूरे दिमाग में बढ़ते संरचनात्मक सिकुड़न से जुड़ी हुई है जो उम्र बढ़ने के साथ और अधिक गहरी होती जाती है। अध्ययन में 3,700 स्वस्थ वयस्कों के MRI स्कैन और 13,000 मेमोरी टेस्ट का विश्लेषण हुआ।