उम्र के हिसाब से रोज़ाना कितनी कैलोरी की होती है ज़रूरत?
फोर्ब्स हेल्थ के अनुसार, 19-25 वर्ष के पुरुषों को प्रतिदिन 2,800 कैलोरी और महिलाओं को 2,200 कैलोरी की आवश्यकता होती है। वहीं, 26-45 वर्ष के पुरुषों को 2,600 कैलोरी और महिलाओं को 2,000 कैलोरी की ज़रूरत होती है। 46-50 वर्ष के पुरुषों को 2,400 कैलोरी और महिलाओं को 2,000 कैलोरी की आवश्यकता होती है।