हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले 75-वर्षीय मिल्खी राम 30 जून को हमीरपुर में इग्नू के अध्ययन केंद्र पर संस्कृत से एमए की परीक्षा में शामिल हुए। उनके नाम 32 डिग्रियां हासिल करने का गौरव दर्ज है। उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों की सूची में बीएड, एलएलबी, बीए (संस्कृत) और एमए (हिंदी, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, इतिहास, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र) शामिल हैं।