उम्रकैद की सज़ा सुन रो पड़ा IB ऑफिसर का हत्यारा ताहिर हुसैन; अदालत से जाते हुए क्या बोला?
2020 दिल्ली दंगा मामले में आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के केस में कड़कड़डूमा कोर्ट ने पूर्व 'आप' पार्षद ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है जिसके बाद वह कोर्ट में फूट-फूटकर रो पड़ा। अदालत से बाहर ले जाते समय उसने कहा, "हम हाईकोर्ट में अपील करेंगे, वहां से देर हो सकती है लेकिन इंसाफ ज़रूर मिलेगा।"