उमर ने विस्फोट से 10 मिनट पहले मंदिर के पास रोकी थी कार, नो-पार्किंग के चलते हटना पड़ा: रिपोर्ट
'हिंदुस्तान टाइम्स' ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि दिल्ली विस्फोट के संदिग्ध उमर मोहम्मद ने धमाके से लगभग 10 मिनट पहले नेताजी सुभाष मार्ग पर एक मंदिर के पास अपनी कार रोकी थी। रिपोर्ट में कहा गया कि संभावना है कि उसने वहां विस्फोट करने की कोशिश की लेकिन नो-पार्किंग ज़ोन होने के कारण उसे हटना पड़ा।