उमेश कोल्हे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को 7 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

महाराष्ट्र के अमरावती कोर्ट ने केमिस्ट उमेश कोल्हे हत्याकांड के मुख्य आरोपी शेख इरफान शेख रहीम को 7 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। गौरतलब है, नुपुर शर्मा के समर्थन में वॉट्सऐप पोस्ट शेयर करने के बाद कोल्हे की हत्या कर दी गई थी।