उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अरबाज़ की यूपी पुलिस के साथ एनकाउंटर में हुई मौत
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अरबाज़ की सोमवार को पुलिस के साथ एनकाउंटर में गोली लगने के बाद मौत हो गई। बकौल पुलिस, अरबाज़ हत्या में इस्तेमाल हुई कार चला रहा था और उसने भी फायरिंग की थी। इस हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था, "माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे।"