ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर टेस्ट की पहली पारी के दौरान बुधवार को उमेश यादव ने टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के छक्कों की बराबरी कर ली और उमेश के शॉट पर कोहली के रिऐक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोहली हंसते और ताली बजाते दिखे। कोहली और उमेश ने टेस्ट करियर में 24-24 छक्के लगाए हैं।