उम्मीद है, अपना आखिरी मैच चेन्नई में खेलूंगा: धोनी ने आईपीएल 2022 में खेलने के दिए संकेत

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम.एस. धोनी ने मंगलवार को फैन्स से वर्चुअली बात करने के दौरान संकेत दिए कि वह आईपीएल 2022 में खेल सकते हैं। एक फैन को जवाब देते हुए धोनी ने कहा, "आपको अभी भी मुझे फेयरवेल देने का अवसर मिलेगा। उम्मीद है, आप मुझे चेन्नई में देखने आएंगे जहां मैं अपना अंतिम मैच खेलूंगा।"