उम्मीद है कि मैं अपना आखिरी टी20 मैच चेन्नई में खेलूंगा: सीएसके के कप्तान धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान एम.एस. धोनी ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा, "मैंने हमेशा योजनाबद्ध तरीके से क्रिकेट खेला है। मैंने अपना आखिरी वनडे मैच रांची में खेला, उम्मीद है कि मैं अपना आखिरी टी20 मैच चेन्नई में खेलूंगा।" उन्होंने आगे हंसते हुए कहा, "यह अगले साल होगा या अगले 5 वर्षों में...यह मुझे नहीं पता है।"