संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थाई प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र की बैठक में कहा है, "18 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता के लिए फिलिस्तीन के आवेदन को वीटो के कारण सुरक्षा परिषद ने अनुमोदित नहीं किया था।" उन्होंने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता के लिए फिलिस्तीन के आवेदन पर पुनर्विचार किया जाएगा।"