उम्मीद है नोवाक जोकोविच कोविड-19 वैक्सीन नहीं लगवाने के विचार को बदलेंगे: अदार पूनावाला
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने ट्वीट कर कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच कोविड-19 वैक्सीन न लगवाने के अपने विचार को बदलेंगे। उन्होंने कहा, "मैं टीका नहीं लगवाने के...आपके व्यक्तिगत विचारों का सम्मान करता हूं।" उन्होंने आगे मज़ाकिया लहज़े में लिखा, "तब तक हमारे पास ग्रैंड स्लैम जीतने का मौका है।"