उम्मीद है वह कथनी को करनी में बदलेंगे: बाइडन के ‘यूएस नया शीत युद्ध नहीं चाहता’ बयान पर चीन

यूएन में चीन के राजदूत झांग जुन ने उम्मीद जताई है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अपनी इस कथनी को करनी में बदलेंगे कि अमेरिका का चीन के साथ 'नया शीत युद्ध' शुरू करने का इरादा नहीं है। उनके मुताबिक, चीन-अमेरिका के अच्छे संबंधों से दुनिया को लाभ मिलेगा और ‘दोनों देशों के बीच संघर्ष की स्थिति में नुकसान होगा।’